Loading Now

GondaNews | पूर्व सांसद बृजभूषण का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कहा- ‘भगवान का दर्शन करें’

गोंडा न्यूज़: पूर्व सांसद बृजभूषण का राहुल गांधी पर बड़ा बयान | Gonda News

GondaNews | पूर्व सांसद बृजभूषण का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कहा- ‘भगवान का दर्शन करें’

पूर्व सांसद ने कांग्रेस को घेरा, दी राहुल गांधी को नसीहत

गोंडा (Gonda News):

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस 2025 में देश की समस्याओं पर ध्यान दें, क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है।”

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के साथ उचित सम्मान नहीं किया और उनकी मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखने की अनुमति भी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जो जनता के हित से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के मनमोहन सिंह स्मारक पर लिए गए निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे सही कदम बताया।

राहुल गांधी को दी अयोध्या जाने की सलाह

बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सलाह दी कि उन्हें अयोध्या जाकर भगवान राम और हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए और सद्बुद्धि प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए।


Post Comment